ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या के मामले में पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (15/11/2026): ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति, ससुर और सास शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से तीनों को बिश्नौली गेट के पास जीटी रोड से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता ने बादलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नन्हेलाल राजपूत उर्फ विकास (पति), ऊदन (ससुर) और शिवदेवी (सास) को गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपी मूल रूप से हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के बंडारी गांव के निवासी हैं और वर्तमान में बादलपुर क्षेत्र के बिश्नौली गांव में रह रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।