यमुना एक्सप्रेसवे पर कार का 2 हजार का चालान, लोकेशन अटलांटिक महासागर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (15/11/2026): यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग को लेकर काटा गया एक ई-चालान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक कार चालक का 2 हजार रुपये का चालान काटा गया, लेकिन चालान में वाहन की लोकेशन यमुना एक्सप्रेसवे के बजाय अटलांटिक महासागर के बीच दिखाई गई। मामला सामने आने के बाद ई-चालान प्रणाली की तकनीकी सटीकता पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, अनुजीत शिवम नाम के व्यक्ति यमुना एक्सप्रेसवे पर अपनी कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का ओवरस्पीडिंग के आरोप में ई-चालान काट दिया गया। चालान में वाहन की रफ्तार 101 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके लिए 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

हालांकि, चालान में दर्ज लोकेशन ने सभी को हैरान कर दिया। इसमें अक्षांश 0 डिग्री उत्तर और देशांतर 0 डिग्री पूर्व दर्ज था। ये निर्देशांक अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास अटलांटिक महासागर के बीच स्थित हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर चल रही कार की लोकेशन समुद्र के बीच कैसे पहुंच गई।

मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने संबंधित वाहन चालक को चालान से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।