दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरा, पांच लोग घायल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (15 November 2026): दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हरि वर्दी स्कूल के पास एक निर्माणाधीन इमारत के ग्राउंड फ्लोर का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मौके पर मौजूद पांच लोग मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को पीसीआर की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा रविवार शाम करीब 5:25 बजे हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचाव दल मौके पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।