Greater Noida News (15/11/2026): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 में रविवार को एक नाले में 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम पुत्र अजीज के रूप में हुई है। वह कोंडली गांव में रहता था और मूल रूप से संभल जिले के रजपुरा का निवासी था।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इस्लाम हाउसकीपिंग का काम करता था और पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजनों के मुताबिक, वह शराब पीने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को उसका शव सेक्टर-150 स्थित नाले में मिला।
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाले में गिर गया होगा। शव पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।
पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।