Greater Noida News (15/11/2026): सेक्टर-36 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को बच्चों और युवाओं के लिए मुफ्त लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दोपहर 12 बजे लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। यहां विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के सदस्यता मिलेगी। साथ ही पढ़ाई के लिए वाई-फाई और अलग-अलग विषयों की किताबों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी किताबें रखी गई हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और जरूरी संसाधन मिल सकेंगे।
इस दौरान धीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की का सबसे मजबूत आधार है। विकास का मतलब केवल सड़क और इमारतें बनाना नहीं, बल्कि युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विधायक ने जेवर क्षेत्र में एयरपोर्ट और औद्योगिक निवेश के चलते रोजगार के नए अवसर पैदा होने की बात कही। उन्होंने लाइब्रेरी शुरू करने की पहल की सराहना करते हुए अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की सुविधाएं विकसित करने की अपील की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।