गाजियाबाद में चलते मिनी ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (15/11/2026): ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे एक मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई। डासना के पास ट्रक से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिनी ट्रक में तिरपाल, गीजर, इलेक्ट्रिकल सामान, खिलौने और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं भरी हुई थीं। आग लगने के कारण ट्रक में रखा सामान जल गया। घटना के दौरान दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोकने के साथ ट्रक में लगे दोनों CNG सिलेंडरों को सुरक्षित बचा लिया।

दमकल विभाग को सुबह 7:19 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाने के साथ कूलिंग की कार्रवाई भी की, ताकि दोबारा आग लगने की आशंका न रहे।

राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे CNG सिलेंडरों तक आग पहुंचने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।