New Delhi News (15 November 2026): राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके के पूठ खुर्द गांव में शनिवार देर रात डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां आपसी झगड़े के बाद पहले 27 वर्षीय सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सचिन के भाई नरेश ने कथित तौर पर बदला लेते हुए गोली मारने के आरोपी सोनू उर्फ प्रदीप की हत्या कर दी। एक ही रात में दो हत्याओं की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सचिन का शव अस्पताल में मिला, जबकि दूसरे मृतक सोनू उर्फ प्रदीप का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर एक गली में पड़ा हुआ था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की गई।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर सचिन के भाई नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था और हत्या की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया। पुलिस दोनों हत्याओं से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एक युवक की हत्या के बाद कथित बदले में दूसरे युवक की जान जाने की इस घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।