Noida News (14/11/2026): गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नकली सिगरेट तैयार कर उन्हें असली ब्रांड के नाम पर बाजार में बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। थाना फेस-2 पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सिगरेट की पैकिंग करने वाली तीन मशीनें, 4940 खाली डिब्बियां, तंबाकू और एक कार बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से दोनों आरोपियों को पुस्ता रोड, ककराला के पास से गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान संदीप निवासी रोजा जलालपुर और संदीप उर्फ संजीव उर्फ सन्नी निवासी गढ़ी चौखंडी के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खाली सिगरेटों में तंबाकू भरकर मशीनों की मदद से उन्हें दोबारा पैक करते थे। इसके बाद गोल्ड फ्लैक और कैप्सटन जैसे ब्रांड की असली डिब्बियों में नकली सिगरेट भरकर छोटे दुकानदारों को बेच देते थे। इस तरह ग्राहकों को असली उत्पाद बताकर धोखाधड़ी की जाती थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोल्ड फ्लैक की 3500 और कैप्सटन की 1440 खाली डिब्बियां, 700 ग्राम खुला तंबाकू, गोल्ड फ्लैक की 128 और कैप्सटन की 57 सिगरेट बरामद की हैं। इसके अलावा पैकिंग करने वाली तीन मशीनें और तस्करी में इस्तेमाल टोयोटा ग्लैंजा कार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ संजीव का बुलंदशहर के पहासू थाने में लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट के तहत पहले से आपराधिक इतिहास है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना फेस-2 में धोखाधड़ी और ट्रेडमार्क एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।