छठ पूजा पर नोएडा में दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन, 15-16 नवंबर को इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (14/11/2026): छठ पूजा को देखते हुए नोएडा में 15 और 16 नवंबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए हैं। इस दौरान भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों को जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे में इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी से बचने के लिए पहले से रूट की जानकारी रखने की सलाह दी गई है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर भेजा जाएगा। यहां से वाहन डीएनडी या चिल्ला मार्ग से दिल्ली जा सकेंगे। वहीं, सेक्टर-37 से कालिंदी बॉर्डर जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
सूरजपुर से कुलेसरा और फेज-2 जाने वाले वाहन कच्ची सड़क तिराहे से चौगानपुर गोलचक्कर और बिसरख गोलचक्कर होकर निकल सकेंगे। फेज-2 से हिंडन नदी की ओर जाने वाले वाहनों को ककराला, सोरखा और बिसरख के रास्ते भेजा जाएगा। इसके अलावा किसान चौक से पर्थला जाने वाले वाहन बिसरख और सोरखा होकर पहुंचेंगे। पर्थला से किसान चौक जाने वाले वाहनों के लिए भी सोरखा और बिसरख का रास्ता निर्धारित किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस और फायर सर्विस के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा। यातायात संबंधी परेशानी होने पर वाहन चालक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर 7065100100 और एक्स हैंडल @noidatraffic के जरिए भी सहायता ली जा सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि छठ पूजा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें और यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी जरूर लें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।