नोएडा में भाकियू लोकशक्ति का प्रदर्शन, मुरादाबाद में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (14/11/2026): भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नोएडा स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान बरौला के नेतृत्व में पहुंचे और मुरादाबाद में संगठन के छह पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों का विरोध जताया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं का कहना था कि मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना क्षेत्र में संगठन के छह पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, जिससे किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार केके चौरसिया को ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन ने यह भी मांग उठाई कि यदि जांच में किसी व्यक्ति की ओर से गलत तथ्यों या दुर्भावना के आधार पर मुकदमे दर्ज कराने की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। किसान नेताओं ने कहा कि पूरे मामले में निष्पक्षता बरती जानी चाहिए और किसी के साथ पक्षपात नहीं होना चाहिए।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान बरौला ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता रहा है। संगठन के पदाधिकारियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान ओमप्रकाश गुर्जर, चरण सिंह चौहान, हरेन्द्र बैसोया, ओमदत्त चौहान, राजकुमार मोनू, अरुण गौतम, सुनील बैसोया, महेश बैसोया, रोकी बैसोया, धर्मेन्द्र बैसोया, पम्मी गुर्जर, जोगेंद्र चपराना, प्रमोद प्रजापति, रामवीर तंवर, सोनू बंसल, संजीव चपराणा, अंकित अवाना, सौरव तंवर, अभिषेक अवाना, जीत सिंह, जितेंद्र बैसोया समेत बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने मुख्यमंत्री से मुरादाबाद के मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश देने की मांग की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।