नोएडा में SOG प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित, चोरी का ट्रक छिपाए रखने का आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (14/11/2026): नोएडा के फेस-2 थाने की एसओजी टीम पर लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। चोरी का सामान लदा ट्रक बरामद करने के बावजूद करीब पांच दिनों तक इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं देने पर एसओजी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने की है।

जानकारी के अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले एसओजी टीम ने चोरी के सामान से भरा एक ट्रक पकड़ा था। जांच में सामने आया कि ट्रक दिल्ली से चोरी किया गया था और इस संबंध में वहां के स्थानीय थाने में मुकदमा भी दर्ज था। इसके बावजूद टीम ने ट्रक की बरामदगी और पूरे मामले की जानकारी करीब पांच दिनों तक अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब दिल्ली पुलिस ने चोरी हुए ट्रक की बरामदगी को लेकर नोएडा पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद अधिकारियों को पता चला कि फेस-2 थाने की एसओजी टीम पहले ही ट्रक को पकड़ चुकी थी, लेकिन इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई थी। मामला सामने आने के बाद डीसीपी सेंट्रल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी।

इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विकास सिकरवार, मुख्य आरक्षी आशीष कुमार, मुख्य आरक्षी जुबेर रिजवी, आरक्षी भूदेव और आरक्षी आशू को निलंबित किया गया है। अधिकारियों को समय पर जानकारी नहीं देना और पूरे मामले को अपने स्तर पर संभालना इस कार्रवाई की मुख्य वजह बताई गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।