होटल में छात्रों को बंधक बनाकर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24 फरवरी 2025): बिसरख कोतवाली क्षेत्र में दो छात्रों के साथ मारपीट और उन्हें बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिपियाना खुर्द उर्फ तिगरी निवासी सलेख और दीपक तथा गाजियाबाद के बेहरामपुर निवासी 22 वर्षीय दिलीप और 24 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को आरोपियों ने 12वीं कक्षा के दो छात्र, अमन और विजय, को बहाने से एक होटल में बुलाया और वहां उन्हें जबरन बंधक बना लिया। इसके बाद छात्रों के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की।

पीड़ित छात्रों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस घटना के पीछे की वजह की भी जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि छात्रों को बंधक बनाकर पीटने का कारण क्या था।

इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, और पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है कि कहीं यह कोई पुरानी रंजिश का मामला तो नहीं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।