ग्रेटर नोएडा में 10वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, निजी कॉलेज में थीं एसोसिएट प्रोफेसर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (13/11/2026): ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय विहार सोसायटी में बुधवार शाम एक महिला की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान 34 वर्षीय सायना के रूप में हुई है। वह अपने पति रोहित मुंजाल और पांच साल के बेटे के साथ केंद्रीय विहार सोसायटी के सी-10 टावर में रहती थीं। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह टावर की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गईं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सायना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित एक निजी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर थीं और कंप्यूटर साइंस विषय पढ़ाती थीं। कुछ समय पहले उनकी नौकरी छूट गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इसके बाद से वह तनाव में थीं। उनके पति ने भी पुलिस को पूछताछ के दौरान इस संबंध में जानकारी दी है।
पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अभी तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।