सांसद डॉ. महेश शर्मा ने राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (13/11/2026): नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वह अलवर स्थित डॉ. जसवंत यादव के आवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
डॉ. महेश शर्मा ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
डॉ. जसवंत यादव राजस्थान की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। उन्होंने चार बार विधायक और एक बार अलवर से लोकसभा सांसद के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनका राजनीतिक जीवन चार दशक से अधिक समय तक रहा।
गौरतलब है कि डॉ. जसवंत यादव का 8 नवंबर 2026 को जयपुर में निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से राजस्थान के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।