ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने छठ पूजा के लिए कसी कमर, 20 से ज्यादा घाट तैयार, बाकी काम अंतिम चरण में
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (12/11/2026): ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर के विभिन्न सेक्टरों और गांवों में बनाए गए अस्थायी छठ पूजा घाटों को तैयार किया जा रहा है। प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, 20 से अधिक घाटों पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का काम पूरा कर लिया गया है।
प्राधिकरण के वर्क सर्किल-1 के अंतर्गत यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव, सेक्टर-10 स्थित श्रीराम अपार्टमेंट और निराला एस्टेट के पास तिकोना पार्क में बनाए गए छठ पूजा स्थलों पर तैयारियां संतोषजनक पाई गई हैं। इसके अलावा सूरजपुर गांव स्थित छठ पूजा घाट पर भी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
वहीं, वर्क सर्किल-4 के अंतर्गत सेक्टर केपी-1 में आईईसी कॉलेज के पास स्थित छठ घाट से संबंधित सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। वर्क सर्किल-5 के अंतर्गत ब्रह्मपुर गुजरौला उर्फ नवादा गांव में भी घाट की तैयारियां संतोषजनक हैं।

इसी तरह वर्क सर्किल-6 के अंतर्गत सेक्टर म्यू-1, म्यू-2, ज्यू-1, ज्यू-2 और ज्यू-3 के विभिन्न स्थानों के साथ ओमिक्रॉन-1, ओमिक्रॉन-2 और ओमिक्रॉन-3 में बने छठ घाटों पर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम पूरा कर लिया गया है। इन सभी स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं तैयार हैं।
हालांकि, वर्क सर्किल-8 के अंतर्गत कासना थाना के पास बनाए गए छठ पूजा स्थल पर अभी सफाई का काम जारी है। प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्य को 12 नवंबर की शाम तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छठ पूजा को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण विभिन्न क्षेत्रों में घाटों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा और अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।