पुलिस के आश्वासन पर भाकियू चढूनी ने स्थगित की पंचायत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (13/11/2026): जेवर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की ओर से गुरुवार को प्रस्तावित पंचायत पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थगित कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने किसान संगठन को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर यमुना प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ किसानों की वार्ता कराई जाएगी।

दरअसल, किसान गुरुवार दोपहर एक बजे दनकौर में एकत्र होकर जेवर टोल प्लाजा की ओर कूच करने वाले थे। इसी बीच पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसान संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद दोपहर दो बजे पंचायत स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

किसानों की प्रमुख मांगों में अधिग्रहित जमीन के बदले 7 प्रतिशत आवासीय भूखंड देना, टप्पल तक सर्विस रोड का निर्माण कराना और जेवर से जीरो पॉइंट तक अवैध टोल वसूली बंद करना शामिल है। इसके साथ ही जिन पंचायतों को समाप्त किया गया है, वहां विकास कार्य कराने की मांग भी उठाई गई।

इसके अलावा किसानों ने दनकौर-झाझर मार्ग पर वैकल्पिक रास्ता बनाने और गांवों में पेरीफेरल रोड का निर्माण कराने की मांग रखी है। इन सभी मांगों को लेकर किसान संगठन की ओर से एसएसआई सोहन पाल सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया। अब किसानों की नजर एक सप्ताह के भीतर होने वाली प्रस्तावित वार्ता पर है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।