नोएडा में RLD ने बदली संगठन की कमान, ठाकुर महिपाल सिंह को बनाया महानगर अध्यक्ष
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (09/11/2026): राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने नोएडा में संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से ठाकुर महिपाल सिंह को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
नोएडा में पिछले कुछ वर्षों से राष्ट्रीय लोकदल की संगठनात्मक गतिविधियां अपेक्षाकृत धीमी रही हैं। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि ठाकुर महिपाल सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सकेगा। इससे पहले विजेंद्र यादव महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ठाकुर महिपाल सिंह सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। वह फोनरवा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ठाकुर एनपी सिंह के छोटे भाई हैं। स्थानीय स्तर पर सामाजिक संगठनों से उनके जुड़ाव को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रेस वार्ता में गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनवीर भाटी और पूर्व महानगर अध्यक्ष विजेंद्र यादव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर ठाकुर एनपी सिंह, अजीत सिंह दौला, इंद्रवीर भाटी, अनीता चौधरी, सत्यवीर सिंह और करण सिंह भी उपस्थित रहे।
महानगर अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ठाकुर महिपाल सिंह के सामने नोएडा में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की चुनौती होगी। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल नोएडा में अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को किस तरह विस्तार देता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।