दिल्ली MCD के 12 हजार संविदा कर्मचारियों को किया जाएगा नियमित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (23 फरवरी 2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सभी विभागों के 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। इस प्रस्ताव पर 25 फरवरी को होने वाली MCD सदन की बैठक में औपचारिक मुहर लगाई जाएगी।

MCD के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने का यह निर्णय उन लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो वर्षों से अपनी नौकरी की स्थिरता को लेकर अनिश्चितता में थे। ‘आप’ सरकार ने चुनाव के दौरान कर्मचारियों से किए गए इस वादे को पूरा कर दिखाया है। दिल्ली सरकार और MCD प्रशासन का कहना है कि यह कदम कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने और नगर निगम की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है। MCD में पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया गया था। इस फैसले से सफाई कर्मचारी, गार्ड, हेल्थ वर्कर, क्लर्क और अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल उनकी नौकरी सुरक्षित होगी, बल्कि उन्हें वेतन, भत्तों और अन्य सरकारी लाभों का भी अधिकार मिलेगा।

AAP सरकार का कहना है कि यह निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में लिया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि किसी भी सरकार ने आज तक इतना बड़ा फैसला नहीं लिया, जो अब ‘आप’ पार्टी लेने जा रही है। इससे हजारों कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा और MCD के कामकाज में भी सुधार आएगा।

इस घोषणा के बाद MCD के अस्थायी कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। कई कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे ऐतिहासिक करार दिया है। उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। इस फैसले को अंतिम रूप देने के लिए 25 फरवरी को MCD सदन की बैठक बुलाई गई है, जहां इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।