ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 110 से अधिक लोगों की हुई जांच

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/11/2026): ग्रेटर नोएडा में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने इंडिया आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान कार्ड सहायता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर पूर्वांचल सिल्वर सिटी और पूर्वांचल हाइट सोसाइटी में लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान 110 से अधिक लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई। वहीं, 22 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने में सहायता प्रदान की गई। इन कार्डों के माध्यम से पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिल सकती है।

इस सेवा कार्य में रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा की ओर से मोहित बंसल, शुभम सिंघल, कपिल गर्ग, हर्ष गुप्ता और प्रमोद खनीजो उपस्थित रहे। प्रमोद खनीजो इंडिया आई इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हैं और देशभर में संस्थान की गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।

आयोजकों ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए इंडिया आई इंस्टीट्यूट की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और समाज के कल्याण के लिए कार्य करना क्लब का प्रमुख उद्देश्य है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।