नोएडा के सेक्टर-51 में शौर्य बैंक्वेट हॉल में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (03/11/2026): नोएडा के सेक्टर-51 स्थित शौर्य बैंक्वेट हॉल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग हॉल की फॉल सीलिंग में लगी, जिसने कुछ ही देर में आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय हॉल में कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन आग की जानकारी मिलते ही सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 3 से 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने फायर सूट और ऑक्सीजन मास्क पहनकर हॉल के अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के बाद फॉल सीलिंग की कूलिंग की गई, ताकि अंदर मौजूद गर्मी के कारण दोबारा आग न भड़क सके।

इस घटना में बैंक्वेट हॉल के अंदर लाखों रुपये का सामान जलकर नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।