सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी में बालकनी में लगी आग, समय रहते पाया काबू
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida West News (31/10/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी में शनिवार देर रात एक फ्लैट की बालकनी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बालकनी में रखे सामान और कूड़े तक फैल गई। हालांकि, सोसायटी के कर्मचारियों और निवासियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह घटना सोसायटी के टावर नंबर-16 की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किसी पटाखे के बालकनी में गिरने से वहां रखे सामान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर सोसायटी के निवासियों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही सोसायटी के कर्मचारियों और निवासियों ने मिलकर आग बुझा दी।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या फ्लैट में किसी व्यक्ति के फंसे होने की सूचना नहीं मिली है। आग से किसी बड़े नुकसान की भी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय निवासियों की तत्परता से आग को समय रहते फैलने से रोक लिया गया और संभावित बड़ा हादसा टल गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।