बड़ी खबर: उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, 6 यात्रियों की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Uttrakhand News (30 October 2026): उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया है। बदरीनाथ धाम से 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के बीच चाई और थायंग गांव के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत होने की सूचना सामने आ रही है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि भारतीय सेना की ओर से प्रशासन को हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जानकारी दी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हादसे की पुष्टि की।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। क्रैश साइट पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीम को रवाना किया गया है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। दुर्घटनास्थल तक पहुंचने और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

इस दर्दनाक हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं और गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यात्रियों के सकुशल होने की कामना भी की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।