ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में दर्दनाक हादसा, बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida West News (30/10/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। सोसायटी के टावर-23 में हुई इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रणदीप पात्रा (करीब 40 वर्ष), पुत्र अमल कुमार पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई है। दोनों महागुन मायवुड्स सोसायटी, गौर सिटी-2 में रहते थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि परिवार को सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर के लिए निकलना था। इसी दौरान रणदीप अपने बेटे के साथ बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे। बताया गया है कि फूल तोड़ते समय सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण दोनों बालकनी से नीचे गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी जान चली गई।

घटना की सूचना PRV के माध्यम से थाना बिसरख पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद सोसायटी में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की असमय मौत से परिजनों और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।