खाटू श्याम मंदिर जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे पिता-पुत्र, मौत!
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (30 October 2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। दोनों सोसायटी के टावर-23 की बालकनी से नीचे गिर गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रणदीप पात्रा (40), पुत्र अमल कुमार पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई है। दोनों महागुन मायवुड्स सोसायटी, गौर सिटी-2 में रहते थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार को सुबह खाटू श्याम मंदिर जाना था। मंदिर जाने से पहले पूजा के लिए फूल तोड़ने के उद्देश्य से पिता और बेटा बालकनी में गए थे। इसी दौरान सीढ़ी से फिसलने के कारण दोनों बालकनी से नीचे गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना PRV के माध्यम से थाना बिसरख पुलिस को मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना बिसरख पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना से सोसायटी में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इस तरह हुई मौत ने ऊंची इमारतों में बालकनी और घरेलू सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।