ग्रेटर नोएडा इकोटेक – 3 में एक व्यक्ति की हत्या, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21 फरवरी 2025): थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की हत्या होने की खबर सामने आई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का अपने ससुराल वालों से कुछ वाद-विवाद चल रहा था। जिसके चलते मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा इस मामले पर जाट पड़ताल की जा रही है।

डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आज 21 फरवरी को थाना इकोटेक-3 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम मंजीत मिश्रा है और जिसकी आयु करीब 29 वर्ष है। जो की मूल रूप से इंदिरापुरम गाजियाबाद का निवासी है, उसकी हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही हत्या की घटना के सम्बन्ध में पुलिस उच्चाधिकारीगण पहुंचे है। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया जा रहा है।

आगे डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मृतक का अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। और मृतक की शादी लगभग 1 साल पहले हुई थी‌। तभी से उनके बीच में विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, मौत का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जायेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।