नई दिल्ली (19 फरवरी 2025): राजधानी दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा लगभग तय हो चुकी है। विश्वसनीय सूत्रों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो भाजपा ने शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है। आज शाम 7:00 बजे विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव भाजपा को दिया था, जिसे पार्टी नेतृत्व ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही रेखा गुप्ता के नाम पर अंतिम फैसला ले लिया गया है। यह फैसला भाजपा के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि करीब 27 साल बाद पार्टी को दिल्ली में सत्ता संभालने का मौका मिला है।
रेखा गुप्ता, जो शालीमार बाग से विधायक हैं, एक सशक्त महिला नेता मानी जाती हैं। पार्टी में उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कौशल के चलते उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के इस फैसले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
दिल्ली में भाजपा की वापसी के साथ रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार किन नीतियों और योजनाओं के साथ राजधानी दिल्ली की बागडोर संभालेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।