नाना पाटेकर का निधन: 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, गोवा में कार्डियक अरेस्ट से मौत
टेन न्यूज़ नेटवर्क
National News (08 September 2026): दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को गोवा में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर को गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद वह बेहोश पाए गए। उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देकर नाना पाटेकर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया। नाना पाटेकर के निधन की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी की है।
नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के बेहद सम्मानित और दमदार अभिनेताओं में शुमार थे। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। अभिनय के साथ उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया और ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ का निर्देशन किया। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।