न्यू सीमापुरी बिल्डिंग हादसा: 3 की मौत, 11 लोग मलबे से निकाले गए
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (08 October 2026): न्यू सीमापुरी (New Seemapuri) के ई-ब्लॉक में चार मंजिला इमारत गिरने के हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।
मलबे से निकाले गए 11 लोगों में से 8 घायलों को इलाज के लिए ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 56 वर्षीय मोमिन मिर्जा, 3 वर्षीय अब्दान, 28 वर्षीय अब्दुल रहमान, 28 वर्षीय देवरुद्दीन, 50 वर्षीय सलमा, 34 वर्षीय छोटे, 35 वर्षीय सकीना और 30 वर्षीय समद शामिल हैं।
वहीं हादसे में जान गंवाने वालों में करीब 12 साल की एक बच्ची, 21 वर्षीय गुलफ्सा और एक बच्चा शामिल हैं। करीब 12 साल की बच्ची और बच्चे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं 21 वर्षीय गुलफ्सा की पहचान हो गई है। बताया गया है कि गुलफ्सा करीब चार महीने की गर्भवती थीं। हादसे में मौत का आंकड़ा तीन पहुंच गया है।
पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबा हटाने का काम लगातार जारी है और आशंका के चलते रेस्क्यू टीमों की ओर से सावधानी के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की निगरानी में बचाव कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की स्थिति में उसे जल्द बाहर निकाला जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।