2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिलकर करेंगे प्रयास: MLA Dhirendra Singh
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/10/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने गुजरात में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ जैसे अभियानों के माध्यम से निवेश और विकास को बढ़ावा दिया तथा गुजरात को विकास के एक मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।
विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों के विकास और खुशहाली को केंद्र में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई दिशा तय की। उन्होंने कहा कि देश में हाईवे और रेलवे नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। धीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों में सभी को अपना योगदान देना चाहिए और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।