जेवर में PM Modi की 25 साल की जनसेवा यात्रा का अभिनंदन

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (07/10/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जेवर क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री की दीर्घकालिक सेवा यात्रा को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा और राष्ट्र निर्माण के सफर को प्रदर्शित किया गया।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को देश की विकास यात्रा से जोड़कर देखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल में सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में लगातार काम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली ने देश के विकास को नई दिशा देने के साथ आम लोगों को केंद्र में रखकर नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया है।

विधायक ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी इसी विकास दृष्टिकोण से जोड़ते हुए इसे क्षेत्र के बदलते स्वरूप का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट परियोजना से जेवर की पहचान अब स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में विकास की संभावनाएं भी लगातार बढ़ी हैं।

धीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।