La Residentia T-Point पर सुबह का Traffic Jam बरकरार, महीनों की शिकायत के बाद भी नहीं तैनात हुई Police

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida West News (07 October 2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित La Residentia T-Point पर सुबह के समय बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। La Residentia Society के X हैंडल ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर Noida Traffic Police, Noida Police और Greater Noida Authority को टैग करते हुए शिकायत की थी।

सोसायटी के मुताबिक, T-Point पर चार स्कूलों का ट्रैफिक एक साथ मर्ज होने के कारण सुबह के समय स्थिति गंभीर हो जाती है। Society ने कहा कि Greater Noida Authority की ओर से डिवाइडर बनाए जाने के बावजूद ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई है। सोसायटी का दावा है कि इस समस्या को लेकर कई महीनों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी सुधार नहीं हुआ।

शिकायत के जवाब में Traffic Police की ओर से कहा गया कि “The concerned officials have been directed to take necessary action.” हालांकि, सोसायटी ने दोबारा प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जवाब मिलने के बावजूद मौके पर न कोई बदलाव हुआ, न पुलिसकर्मी तैनात किए गए और न ही कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) साझा की गई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।