अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष समागम में डॉ. गौतम ऋषि को मिला “इंटरनेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026”
टेन न्यूज नेटवर्क
Bhopal News (05 October 2026): झीलों की नगरी एवं राजा भोज की ऐतिहासिक नगरी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय “अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महोत्सव एवं देवज्ञ सम्मान समारोह 2026” में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषरतन गुरु डॉ. गौतम ऋषि जी को प्रतिष्ठित “इंटरनेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
यह भव्य आयोजन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को जीवन रेखा ज्योतिष शोध केन्द्र, भोपाल के तत्वावधान में रत्नवाला हॉल, 141-सिटी ट्रेड सेंटर, मालवीय नगर, भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीवन रेखा ज्योतिष शोध केन्द्र के अध्यक्ष एवं राज ज्योतिषी राम उपाध्याय जी द्वारा अपने पिता स्वर्गीय पंडित मनीराम उपाध्याय जी की पुण्य स्मृति में किया गया।

सम्मेलन में देश-विदेश से ज्योतिष, आध्यात्म, वास्तु, कर्मकांड, अंकशास्त्र, हस्तरेखा, तंत्र-मंत्र-यंत्र, टेरो, हीलिंग सहित विभिन्न आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय विधाओं से जुड़े विद्वानों ने सहभागिता की। आयोजन में चयनित 151 विद्वानों एवं साधकों को सम्मानित किया गया।
डॉ. गौतम ऋषि के शोध एवं सेवाओं को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता
समारोह में डॉ. गौतम ऋषि जी को ज्योतिष के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन शोध, अध्ययन, मार्गदर्शन, ज्योतिषीय ज्ञान के प्रचार-प्रसार तथा समाज एवं मानव कल्याण के लिए की गई सेवाओं को देखते हुए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।
आयोजकों के अनुसार, डॉ. गौतम ऋषि जी ने ज्योतिष को केवल भविष्यवाणी की विद्या के रूप में नहीं, बल्कि अध्ययन, शोध, अनुभव और मानव जीवन के मार्गदर्शन से जुड़ी एक गंभीर ज्ञान परंपरा के रूप में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके लंबे समय से किए जा रहे कार्य और योगदान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना ज्योतिष जगत के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर डॉ. गौतम ऋषि जी मुख्य अतिथि के रूप में भी उपस्थित रहे और उन्होंने ज्योतिष एवं आध्यात्मिक ज्ञान की समृद्ध भारतीय परंपरा को आधुनिक समय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध एवं जनकल्याण से जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

देश-विदेश से आए विद्वानों की रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में कथा वाचक शैलेन्द्र कृष्णा, एस्ट्रो गुरु एच.एस. रावत, स्वामी सहजानंद, एस्ट्रो मानवेन्द्र, एस्ट्रो राजेश शर्मा, संतोष भार्गव, हरिओम जोशी, प्रकाश, कामाख्या साधक त्यागी बाबा, के.के. स्वामी, डॉ. नवीन वर्मा, राजकुमार उपाध्याय, साधिका अर्चना सरमंडल, मंच संचालक लखमीचंद चौधरी तथा डॉ. प्रतीक सक्सेना सहित अनेक विद्वान, साधक एवं ज्योतिषाचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. गौतम ऋषि जी का भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किए जाने पर उपस्थित विद्वानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं ज्योतिष क्षेत्र में निरंतर योगदान की शुभकामनाएं दीं।
सम्मान ने बढ़ाया भोपाल के ज्योतिष सम्मेलन का गौरव
डॉ. गौतम ऋषि जी को मिला इंटरनेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि यह ज्योतिष के क्षेत्र में वर्षों से हो रहे शोध, साधना, ज्ञान-संवर्धन और समाजसेवा के प्रयासों को मिलने वाली एक महत्वपूर्ण मान्यता भी है।
समारोह के आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन देश की प्राचीन ज्योतिष एवं आध्यात्मिक ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा देश-विदेश के विद्वानों को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉ. गौतम ऋषि जी को प्राप्त यह सम्मान ज्योतिष जगत में उनके दीर्घकालीन योगदान के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।