New Delhi News (06 October 2026): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को रद्द करने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक ने दिल्ली में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ शुरू कर दिया है। इंडिया ब्लॉक में शामिल विपक्षी दलों के सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर पैदल मार्च कर रहे हैं। इस मार्च में करीब 19 विपक्षी दलों के नेता और 100 से अधिक सांसद शामिल हैं। विपक्षी दलों का यह प्रदर्शन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर उनकी आपत्तियों के बीच हो रहा है।
मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत कई प्रमुख विपक्षी नेता शामिल हैं। विपक्षी दलों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है। ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ के जरिए इंडिया ब्लॉक के नेता चुनाव आयोग मुख्यालय तक पहुंचकर अपनी मांगों को सामने रखने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।