मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 21 चोरी के मोबाइल और बाइक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (06/10/2026): थाना फेस-2 पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के चोरी और स्नैच किए गए 21 मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए सचिन और विपिन को ककराला पुस्ता तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर UP16EF4749 है। पुलिस के अनुसार, यह मोटरसाइकिल सेक्टर-10, नोएडा से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में थाना फेस-1 में मुकदमा दर्ज है।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में बनाते थे लोगों को निशाना
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों में लोगों के मोबाइल फोन चोरी करते थे। इसके अलावा कंपनियों में काम करने के बाद घर लौट रहे कर्मचारियों और मजदूरों को रास्ते में निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन स्नैच करते थे। मोबाइल फोन की संख्या अधिक होने पर आरोपी उन्हें बेच देते थे।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र धर्मपाल, निवासी पीतल नगरी, मुरादाबाद, वर्तमान पता सोरखा, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 19 वर्ष और विपिन पुत्र कमल, निवासी मोरना, सेक्टर-35, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी सचिन के खिलाफ भी चोरी, बरामदगी, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।