DLF Mall में सामान चोरी का आरोप, घी-रिफाइंड के साथ महिला पकड़ी गई!

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (05/10/2026): नोएडा के सेक्टर-18 स्थित DLF Mall में एक महिला के स्टोर से सामान लेकर बिना भुगतान किए निकलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने अपने बैग में घी और रिफाइंड के जार रख लिए थे। स्टोर कर्मचारियों की नजर पड़ने के बाद उसे रोक लिया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो में कुछ महिला कर्मचारी आरोपी महिला को पकड़कर स्टोर के अंदर ले जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कर्मचारी उस पर घी और रिफाइंड का सामान चोरी करने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, महिला सामान लेकर बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, तभी उसे पकड़ लिया गया।

स्टोर के एक कर्मचारी ने दावा किया कि महिला इससे पहले भी कई बार वहां आ चुकी थी। कर्मचारी का आरोप है कि पिछले करीब एक महीने के दौरान महिला कई मौकों पर स्टोर से सामान लेकर बिना भुगतान किए निकल गई। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि ऐसी कुछ घटनाएं CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के पति को स्टोर पर बुलाया गया। बताया गया कि पति ने चोरी के आरोप में लिए गए सामान की कीमत का भुगतान कर दिया, जिसके बाद वह महिला को अपने साथ लेकर चला गया।

हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार, स्टोर की ओर से घटना को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। महिला की तरफ से भी पुलिस में शिकायत की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत नहीं मिलने और आधिकारिक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण मामले में फिलहाल कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं हुई है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।