सीएम रेखा गुप्ता ने एशियन गेम्स के स्वर्ण विजेता पवन सहरावत से की मुलाकात, जीत पर दी बधाई
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (05 October 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के स्टार खिलाड़ी और दिल्ली के बेटे पवन सहरावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पवन सहरावत को शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान कैबिनेट सहयोगी रविन्द्र इन्द्राज भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवन और पूरी भारतीय कबड्डी टीम ने अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है।
ईरान के खिलाफ खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 40-34 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को मात दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर दुनिया के सामने देश की कबड्डी की ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पवन सहरावत के खेल और टीम की उपलब्धि को देश के लिए गौरव का विषय बताया।
मुख्यमंत्री ने पवन सहरावत और पूरी भारतीय टीम को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इसी तरह आगे बढ़ते रहें, नए कीर्तिमान स्थापित करें और देश को गौरवान्वित करने के नए अवसर हासिल करते रहें। पवन सहरावत की इस उपलब्धि को दिल्ली के लिए भी गर्व का क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।