ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पार्किंग को लेकर विवाद, दरोगा से धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (05/10/2026): बिसरख थाना क्षेत्र में रविवार रात पार्किंग से वाहन निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। युफेरिया मॉल के आसपास शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में कहासुनी और हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे एक दरोगा के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का वीडियो सामने आया है।

बताया जा रहा है कि सड़क पर वाहन खड़ा होने के कारण रास्ते से कार निकालने को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी। दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को चौकी लेकर गई।

दरोगा से अभद्रता का VIDEO वायरल

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक दरोगा से माफी मांगने की बात करता नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद घटना चर्चा में है।

विवाद के दौरान एक महिला ने भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस ने महिला के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने के आरोपों को गलत बताया है।

चौकी पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में सुलह

पुलिस के अनुसार, वाहन निकालने को लेकर हुए विवाद की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों को चौकी लाया गया था। वहां बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला खत्म कर लिया। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई, जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि विवाद में शामिल दरोगा की तैनाती गौतमबुद्ध नगर जिले से बाहर है। वह अपनी पत्नी को अस्पताल में देखने के लिए इलाके में आया था। इसी दौरान वह विवाद की स्थिति में पहुंच गया, फिलहाल घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।