ग्रेटर नोएडा में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/11/2026): बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के मामा के पड़ोस में रहने वाला रोहित उसे बहाने से जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बच्ची पांचवीं कक्षा में पढ़ती है और अपने मामा के घर आई हुई थी। आरोपी पहले से बच्ची को जानता था। बुधवार देर रात वह किसी बहाने से बच्ची को अपने साथ जंगल की ओर ले गया। बाद में बच्ची के घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

शिकायत मिलते ही बादलपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कीं। पुलिस ने करीब दो घंटे के भीतर आरोपी रोहित को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं, बच्ची की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।