ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह से किसानों की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/11/2026): भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ डॉ. बलकार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और किसानों की विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा।
संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल नागर ने बताया कि मुलाकात के दौरान किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें 10 प्रतिशत आबादी भूखंड, आबादी की बैकलीज, रोजगार और गांवों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। इसके अलावा शहर की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दे भी उठाए गए।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि किसानों की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। इस पर सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस मौके पर कृष्ण नागर, सतपाल नागर, अरविंद पहलवान, राजीव भाटी, अनिल नागर, इंदर रोहिला और सोविंदर चेची सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।