पुणे में 2032 UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारत को पहली बार मिली मेजबानी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (03/10/2026): भारत को अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। वर्ष 2032 में पुणे में UCI Road World Championships का आयोजन किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब दुनिया की प्रतिष्ठित रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप भारत में आयोजित होगी। इस ऐतिहासिक मेजबानी को हासिल करने में Cycling Federation of India (CFI) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नोएडा के विधायक पंकज सिंह अप्रैल 2023 से Cycling Federation of India के अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय साइक्लिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने और देश में इस खेल के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले पंकज सिंह Fencing Association of India के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पुणे को 2032 UCI Road World Championships की मेजबानी मिलने के बाद भारत को वैश्विक साइक्लिंग कैलेंडर में महत्वपूर्ण स्थान मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को CFI के अधिकारियों मनिंदर पाल सिंह और ओंकार सिंह ने पंकज सिंह से मुलाकात कर उन्हें 2032 UCI Road World Championships की मेजबानी से संबंधित स्मृति चिह्न और अलॉटमेंट सॉवेनियर भेंट किया। इस दौरान भारत में होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन की तैयारियों और इससे जुड़ी संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

पंकज सिंह ने कहा कि UCI Road World Championships की मेजबानी भारत के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष से अधिक पुराने इतिहास वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का पहली बार भारत में आयोजन देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके अनुसार, भारत इस चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला एशिया का चौथा देश होगा।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से देश में साइक्लिंग के लिए बुनियादी ढांचे के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अधिक अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही, विश्वस्तरीय प्रतियोगिता के भारत में आयोजन से युवाओं के बीच साइक्लिंग को लेकर रुचि बढ़ने और इसे करियर के रूप में अपनाने के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

पंकज सिंह ने इस उपलब्धि के लिए CFI के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और साइक्लिंग से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर पूरी गंभीरता के साथ काम किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।