शादी के बाद पति के घर में लूट, पुलिस ने दुल्हन समेत 3 को किया गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (18 फरवरी 2025): थाना जेवर पुलिस ने शादी के बाद पति के घर से गहने और नकदी की चोरी करने वाली दुल्हन समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला और एक पुरुष है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया 04 सितंबर 2024 को वादी ने थाना जेवर पर आकर तहरीर दी थी कि आरोपी प्रिया, सती, हेमा और कान्हा जो सभी नगला जयसिंह, थाना सुरीर, जिला मथुरा के रहने वाले हैं। वादी की शादी प्रिया की कराई गयी थी। वादी के घर से बाहर जाने पर सभी आरोपी वादी के घर से रखी नकदी, सोने, चाँदी के आभूषण चुरा ले गये थे। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना जेवर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमा में आरोपी हेमा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी प्रिया, सती व कान्हा वांछित चल रहे थे।
कार्यवाही का विवरणः
आज 18 फरवरी को थाना जेवर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मुकदमा में फरार चल रही आरोपी प्रिया, सती और कान्हा को यमुना एक्सप्रेस-वे पर खुर्जा अण्डर पास के ऊपर से गिरफ्तार किया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।