दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बहाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 October 2026); जंतर-मंतर पर शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुई दिल्ली मेट्रो सेवा अब सामान्य हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं। यात्रियों को अब सामान्य रूप से मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा मिल रही है।

प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई थी। सुबह जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली समेत 11 स्टेशनों के गेट बंद किए गए थे। बाद में दोपहर करीब 12 बजे बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया था।

इन स्टेशनों पर कुछ समय के लिए यात्रियों को न तो बाहर से अंदर जाने की अनुमति थी और न ही स्टेशन से बाहर निकलने दिया जा रहा था। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस, INA, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध थी। बाद में दोपहर करीब सवा दो बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अब DMRC ने सभी प्रभावित स्टेशनों पर स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी है। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी बहाल कर दी गई है, जिससे यात्री सामान्य रूप से लाइन बदल सकेंगे। DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें और मेट्रो से संबंधित किसी भी बदलाव के लिए DMRC की सूचना को प्राथमिकता दें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।