भारतीय किसान यूनियन कृषक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/10/2026): भारतीय किसान यूनियन कृषक की मासिक बैठक शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित रवाया वेंकट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता अरविंद पहलवान ने किया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देशवासियों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हित और देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा है। उनका सादा जीवन और किसानों के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक को छोड़कर बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय किसान यूनियन कृषक की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
संगठन का किया गया विस्तार
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गईं। विजय भाटी को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, अनिल नागर को प्रदेश मीडिया प्रभारी और विक्रम भाटी को गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके अलावा धीरज प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष, रफीक कुरैशी को प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जबकि विनोद भाटी को मेरठ मंडल सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

22 अक्टूबर की महापंचायत को लेकर जनजागरण अभियान
संगठन ने आगामी 22 अक्टूबर को यमुना प्राधिकरण पर प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महापंचायत से पहले किसानों के बीच जाकर उन्हें कार्यक्रम और किसानों से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी जाएगी।
बैठक में प्रताप नागर, हरवीर सिंह, हरेंद्र नागर, सतपाल नागर, एडवोकेट जीतू गुर्जर, विकास नागर, अरविंद पहलवान, राजीव भाटी, जितेंद्र नागर, सरजीत नागर, राकेश अवाना, विक्रम नागर, डॉ. फकीर चंद, एडवोकेट कपिल कसाना, पूनम भाटी, दिनेश बसल, रफीक कुरैशी, नरेंद्र जाट, सौरव वर्मा, संजय नागर, सोविंदर चेची, वश भड़ाना, इंदर रोहिला, भगत भाटी और भगवान सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।