गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने किया नमन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/10/2026): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान नेताओं की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देशवासियों को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुमित यादव ने कहा कि गांधी जी के विचारों को केवल पढ़ना या उनके बारे में जानना पर्याप्त नहीं है। उनके सिद्धांतों को समझकर उन्हें व्यवहार और दैनिक जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वहीं, ओएसडी अभिषेक पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों महान नेताओं का जीवन देशसेवा, सादगी, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं के विचार और जीवन मूल्य आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
कार्यक्रम का संचालन ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी लवगीत कौर, ओएसडी अजय शर्मा, पीजीएम संदीप चंद्रा, डीजीएम वित्त सुधीर कुमार गंगवार, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल सहित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।