वोटर लिस्ट की गलतियां सुधारने का मिलेगा मौका, 21 और 22 नवंबर को लगेंगे विशेष शिविर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/11/2026): मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य जानकारियों में किसी तरह की गलती है तो उसे ठीक कराने का मौका मिलने जा रहा है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर 21 और 22 नवंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इससे पहले 17 नवंबर को सेक्टर डेल्टा-1 स्थित मॉडर्न स्कूल में मतदाता सूची सत्यापन शिविर लगाया गया। इसमें चार बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) मौजूद रहे। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और मतदाता सूची में दर्ज जानकारियों की जांच व संशोधन से जुड़ी जानकारी दी।
शिविर के दौरान लोगों को बताया गया कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम जरूर जांच लें। यदि किसी का नाम सूची से छूट गया है या नाम, पता, उम्र, लिंग और फोटो में कोई गलती है तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ठीक कराया जा सकता है। नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के विवरण में संशोधन की जानकारी भी दी गई।
आगामी 21 नवंबर (शनिवार) और 22 नवंबर (रविवार) को सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर दोबारा विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पहुंचकर नागरिक मतदाता सूची से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम तथा अन्य विवरणों की जांच कर लें, ताकि मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि न रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।