ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 4.5 लाख की बाइक चोरी, हेलमेट लगाए युवक ने तोड़ा लॉक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida West News (02/10/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-7 एवेन्यू सोसायटी में बेसमेंट पार्किंग से करीब 4.5 लाख रुपये कीमत की रॉयल एनफील्ड जीटी स्पोर्ट्स बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बुधवार को हुई चोरी की यह घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में हेलमेट पहने एक युवक बाइक का लॉक तोड़ने के बाद उसे लेकर पार्किंग से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।
चोरी हुई बाइक सी-टावर में रहने वाले मयंक राणा की बताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के तीन दिन बीतने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।
बेसमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बाइक चोरी की घटना सामने आने के बाद सोसायटी के निवासियों ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बेसमेंट पार्किंग में निगरानी पर्याप्त नहीं है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। निवासियों के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में सोसायटी में चोरी की यह आठवीं घटना है।
लोगों का कहना है कि कुछ महीने पहले एक बंद फ्लैट से भी लाखों रुपये का सामान चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं के कारण सोसायटी के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
निवासियों ने सोसायटी के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रवेश द्वार, पार्किंग और बेसमेंट जैसे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसी में बदलाव की मांग भी निवासियों की ओर से उठाई गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।