Greater Noida News (02 अक्टूबर 2026): गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma) को उनके जन्मदिन (30 सितंबर 2026) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर भेजे गए अपने संदेश में डॉ. महेश शर्मा को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में जनप्रतिनिधि के रूप में समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकास कार्यों में उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत के निर्माण में डॉ. महेश शर्मा का अनुभव और सक्रिय सहभागिता देश के विकास को गति प्रदान करेगी।
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए संदेश में उनके स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने तथा निरंतर जनसेवा करते रहने की कामना की गई।
डॉ. महेश शर्मा की पहचान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) के एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में रही है। वह पिछले लगभग 42 वर्षों से नोएडा (Noida) और गौतमबुद्ध नगर को अपनी कर्मभूमि बनाकर सामाजिक, राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर से तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार विधायक के रूप में निर्वाचित हुए हैं। केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण उनकी पहचान स्थानीय स्तर पर एक अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता के रूप में बनी है।
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की ओर से मिले शुभकामना संदेश उनके जन्मदिन के अवसर पर विशेष चर्चा का विषय बने हैं।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।