नई दिल्ली, (18 फरवरी 2025): यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आज अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति और बेटी कृष्णा व अनुष्का के साथ भारतीय संसद भवन का दौरा किया। इस विशेष अवसर पर राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध लेखिका सुधा मूर्ति भी उनके साथ मौजूद थीं। संसद परिसर पहुंचने पर लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
दौरे के दौरान, सुनक परिवार ने संसद भवन की भव्यता और इसकी ऐतिहासिक वास्तुकला को करीब से देखा। उन्होंने संसद भवन परिसर के विभिन्न हिस्सों जैसे गैलरी, चैंबर, संविधान हॉल और संविधान सदन का अवलोकन किया और इसकी सुंदरता की प्रशंसा की। सुनक ने भारतीय लोकतंत्र के इस ऐतिहासिक केंद्र के प्रति गहरी रुचि दिखाई और इसके महत्व को समझने का प्रयास किया।
यह दौरा सुनक के हाल के भारत प्रवास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। इससे पहले, 15 फरवरी 2025 को, उन्होंने अपने परिवार के साथ आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का भी भ्रमण किया था। भारत और ब्रिटेन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के दृष्टिकोण से उनका यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।