भारतीय युवा कांग्रेस ने रेल मंत्री के खोला मोर्चा, इस्तीफे की मांग हुई तेज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18 फरवरी 2025): नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ की घटना को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रेल प्रशासन और सरकार पर अव्यवस्था और लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों की मांग

भारतीय युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बनी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने की मांग की। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर किया जाए ताकि इस तरह की घटनाएं न हों। प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। घटना की स्वतंत्र जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

इस घटना पर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने रेलवे प्रशासन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने इसे राजनीति से प्रेरित प्रदर्शन बताया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई इस भगदड़ और उसके बाद के घटनाक्रमों पर सभी की नजरें टिकी हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।