ग्रेटर नोएडा वेस्ट: पंचमुखी जनता फ्लैट में दूषित पानी से 400 लोग बीमार
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (18 फरवरी 2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 स्थित पंचमुखी जनता फ्लैट में दूषित पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। इस जल संकट के कारण अब तक करीब 400 लोग बीमार पड़ चुके हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। इस स्थिति से सोसायटी के निवासियों में भारी चिंता बनी हुई है।
रहवासियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए, बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओर से मंगलवार को सोसायटी परिसर में एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। सोसायटी के उपाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिसर में लगभग 600 परिवार निवास करते हैं, जिनमें से अधिकांश दूषित पानी की वजह से बीमारियों का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों की टीम लोगों की जांच करेगी और आवश्यक परामर्श व दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत दिलाना और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। सोसायटी के निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।